CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नए विधानसभा भवन की फॉल सीलिंग गिरी, उपयोगिता प्रमाण पत्र पर भी सवाल
छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल सीलिंग गिरने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आरटीआई के जवाब में पीडब्ल्यूडी ने भवन का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
साय कैबिनेट की बड़ी बैठक कल: कई विभागों के बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
top news of chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक होगी। एजेंडा सार्वजनिक नहीं है, लेकिन कृषि, मानसून, शिक्षा, पुलिसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अहम प्रस्तावों पर फैसले होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
काम की तलाश में हैदराबाद गईं छत्तीसगढ़ की तीन लड़कियां गायब
CG News:छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियां हैदराबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। वे काम की तलाश में वहां गई थीं और घर लौटने की चाह में रात को चुपचाप निकल गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, लव मैरिज से नाराज समाज प्रमुख और जीजा ने किया कांड
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ के कोरिया से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। अंतरजातीय शादी करने से नाराज गोंड समाज प्रमुख व जीजा ने 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
क्रिकेटर अजंता मेंडिस बनकर ओमान में घूम रहा था महादेव ऐप का सौरभ चंद्राकर
महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में पकड़ा गया। उसने अजंता मेंडिस नाम के फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट से ओमान में एंट्री ली थी। एजेंसियां अब उसे भारत लाने में जुटी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...