CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
पंजाब कांग्रेस की कलह में उलझे भूपेश बघेल, दिल्ली बैठक में नहीं निकला फॉर्मूला
पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। चन्नी ने कहा कि राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी, और हार की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, मिलने पहुंचे भूपेश बघेल
top news of chhattisgarh:छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनसे मिलने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कोरबा कोल पिच फैक्ट्री में भीषण आग : बॉयलर फटा मची अफरा-तफरी
CG News:कोरबा इंडस्ट्रियल एरिया की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के समय मजदूरों ने भागकर जान बचाई। दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। सभी मजदूर सुरक्षित बताए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महादेव ऐप की कमाई का नया राज, विकास जेल में, हिसाब किताब पत्नियों के बैंक में
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी की पूछताछ के बाद विकास गर्ग जेल भेजा गया। जांच में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनकी पत्नियों के बैंक खातों से जुड़े वित्तीय लेनदेन सामने आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सचिन पायलट का 28 जुलाई को रायपुर दौरा, संगठन में बदलाव पर सरगर्मी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। वे NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन मजबूत करने, आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...