CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...

Harrison Masih | Published:
शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा सहित छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें।
cg top news 27 november
नमस्ते, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक। CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान। महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीम ने धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-3 बंगले पर दबिश दी, जो अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरि का शासकीय आवास है। सूत्रों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के केंद्र में आबकारी विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर नवीन प्रताप सिंह तोमर हैं, जो अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरि के पति हैं और मामले की जांच के दायरे में हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। महिला आरक्षण के साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव लागू हुआ तो प्रदेश का सियासी नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं, जबकि लोकसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 11 से बढ़कर 16 या 17 सीटों तक पहुंच सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रहा इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिए हैं कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने और युवाओं के लिए नई वैकेंसी निकालने की बात भी कही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को ED की टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में एक साथ छापेमारी की। इस बार जांच के घेरे में होटल, क्लब और मनोरंजन कारोबार से जुड़े ठिकाने हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की हजारों करोड़ रुपए की संपत्तियों पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। अब CBI जांच के दावे पर ही सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज प्रदेश की करीब 5 हजार 723 संपत्तियों पर कब्जे और खरीद-बिक्री की शिकायतों की CBI जांच कराने का दावा कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • Chhattisgarh Liquor Scam
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • ED Raid Chhattisgarh
  • Mahadev Satta Case
  • ईडी का छापा
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • महिला आरक्षण
  • महादेव सट्टा केस
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड