CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Apr 30, 2026, 20:30 IST
cg top news 30 april
नमस्ते, भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर ईडी का छापा। जन सूचना अधिकारी पर ढाई लाख का जुर्माना, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई। दो विदेशी युवतियों को पुलिस ने दो महीने तक गुपचुप हिरासत में रखा। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर ईडी का छापा, भारतमाला घोटाले की जांच तेज

Bharatmala scam.ईडी ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के घर छापा मारा। यह छापा भारतमाला घोटाले से जुड़ा है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





जन सूचना अधिकारी पर ढाई लाख का जुर्माना, जानकारी छुपाने पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई.

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसमें 126,000 पृष्ठों की जानकारी देने के लिए जन सूचना अधिकारी से 2,56,000 रूपए वसूलने का आदेश जारी किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





दो विदेशी युवतियों को पुलिस ने दो महीने तक गुपचुप हिरासत में रखा, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

CG News.छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के दो महीने तक हिरासत में रखा, जिनका वीजा समाप्त हो गया था। इन युवतियों की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट जरूरी, बिना हेलमेट डीलर नहीं बेचेंगे बाइक

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ में अब दोपहिया वाहनों पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया गया है। चार साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को बिना हेलमेट बाइक पर बैठने की अनुमति नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CGBSE Result 2026 : उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन शुरू, 14 मई तक छात्र कर सकेंगे अप्लाई

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल 2026 को घोषित किए। छात्र 14 मई तक पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • Chhattisgarh
  • ईडी का छापा
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग
  • CGBSE Result
  • Bharatmala scam
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें