CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
सरगुजा में बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 3 की मौत, एक मासूम गंभीर रूप से झुलसी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के डुमकी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्ची झुलस गई। घायल बच्ची का धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बस्तर पुलिस में सैलरी घोटाला : वेतन भुगतान में गड़बड़ी, तीन कर्मचारी गिरफ्तार
top news of chhattisgarh.बस्तर एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान से जुड़ा 3.54 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। आरोप है कि वेतन शाखा के तीन बाबुओं ने वित्तीय प्रविष्टियों में हेरफेर कर रकम का गबन किया। जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
₹1,136 करोड़ का हिसाब गायब, CGMSC की ऑडिट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
CG News.CGMSC की ऑडिट रिपोर्ट में वर्ष 2021 से 2025 के बीच हुए खर्च को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 1,136 करोड़ रूपए के खर्च और हिसाब में बड़ा अंतर पाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीजीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में सीरीज सिलेक्शन, जांच की उठी मांग
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.CGPSC की 2020 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के डेटा एनालिसिस में सीरीज सिलेक्शन पैटर्न मिला। कई विषयों में लगातार रोल नंबर वाले बड़ी संख्या में पास हुए। टामन सोनवानी के कार्यकाल की भर्ती फिर सवालों में। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नकटी बुलडोजर पॉलिटिक्स : भूपेश का बड़ा हमला, बोले- BJP गुटबाजी ने उजाड़े 85 परिवार
नवा रायपुर नकटी गांव में 77 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...