CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jun 04, 2026, 20:30 IST
cg top news 4 june
नमस्ते, छत्तीसगढ़ में इबोला की दस्तक, दुर्ग में मिले तीन मरीज। मंत्री को बिना बताए आगे बढ़ी 22 निलंबित अफसरों की बहाली प्रक्रिया। आय से अधिक संपत्ति: पूर्व फूड अफसर की बढ़ीं मुश्किलें। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

छत्तीसगढ़ में इबोला की दस्तक, दुर्ग में मिले तीन संदिग्ध मरीज

अफ्रीका से लौटे तीन इबोला वायरस संदिग्धों के दुर्ग पहुंचने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और प्रशासन संदिग्धों को ढूंढकर होम-आइसोलेशन में रखने में जुटा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





आबकारी विभाग में बड़ा खेल.... मंत्री को बिना बताए आगे बढ़ी 22 निलंबित अफसरों की बहाली प्रक्रिया

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में शराब घोटाले से जुड़े 22 निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित बहाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आबकारी मंत्री ने इस प्रक्रिया से अनभिज्ञता जताते हुए इसे रोकने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





आय से अधिक संपत्ति : पूर्व फूड अफसर की बढ़ीं मुश्किलें, चलेगा केस

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.

CG News.83 साल के रिटायर्ड फूड अफसर द्वारिका दास भूतड़ा पर 1995 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। चार्जशीट 2025 में स्पेशल कोर्ट में दाखिल हुई। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। मामला अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





नौकरी नहीं दी तो हथियार उठाकर नक्सली बनेंगे, 6 महीने से अनशन पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों का दर्द

सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। पिछले छह महीने से नया रायपुर के धरना स्थल पर अनशन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे जोगी, बोले कांग्रेसियों को भी झेंगुरा बनना पड़ेगा

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर राजनीति गरमा गई है। यह प्रदर्शन 6 जून को दिल्ली में होगा। सीजेपी का कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • CG News
  • आबकारी विभाग
  • जंतर मंतर
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • इबोला वायरस
  • कॉकरोच जनता पार्टी