CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jun 05, 2026, 20:30 IST
cg top news 5 june
नमस्ते, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की 1400 करोड़ की संपत्ति कुर्क। सत्ता बनाम सिस्टम की लड़ाई में नायब तहसीलदार हुए साइडलाइन। मोदी मंत्र दरकिनार, मंत्रालय चमकाने के लिए खोला खजाना। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की 1400 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 4000 करोड़ कमाई का आरोप

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और DMF घोटाला मामलों में ED और EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा से जुड़े 1400 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





सत्ता बनाम सिस्टम की लड़ाई में नायब तहसीलदार हुए साइडलाइन?

top news of chhattisgarh.सीतापुर के चर्चित थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है, जहां भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से मारपीट के आरोपों के बीच प्रशासन ने उनका तबादला कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





5 दिन में मिलेगा शराब परमिट, लेकिन ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए 15 दिन इंतजार

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें .छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत शराब परमिट के लिए 5 दिन और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र व आपदा राहत के लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की है, जिससे प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर बहस छिड़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





मोदी मंत्र दरकिनार, छत्तीसगढ़ मंत्रालय चमकाने के लिए खोला खजाना, फेडरेशन का सवाल, डीए क्यों नहीं?

CG News.छत्तीसगढ़ में मंत्रालय भवनों में हो रहे करोड़ों रुपये के रिनोवेशन कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फॉल्स सीलिंग बदलने, नई LED और स्मार्ट लाइटिंग लगाने जैसे कार्यों पर भारी खर्च के आरोप लग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ स्कूल अपडेट : 16 जून से सरकारी स्कूलों में बदली यूनिफॉर्म की डिजाइन

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 16 जून से नई ब्लू-चेक शर्ट और स्लेटी पैंट वाली यूनिफॉर्म लागू होगी। महिला समूहों द्वारा तैयार 50 लाख से अधिक यूनिफॉर्म की सप्लाई जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • CG News
  • अनवर ढेबर
  • छत्तीसगढ़ स्कूल
  • थप्पड़ कांड
  • छत्तीसगढ़ मंत्रालय
  • अनिल टुटेजा
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें