CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
1700 सिफारिशें, 1100 नामों की छंटनी… अब 700 शिक्षकों का ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 700 शिक्षकों के तबादले को मंजूरी दी है। करीब 1700 सिफारिशों में से 1100 नामों की प्रारंभिक सूची बनी थी, जिनमें से 400 नाम हटाने के बाद 700 शिक्षकों के ट्रांसफर पर अंतिम मुहर लगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CGPSC 2021 भर्ती मामला : सुप्रीम कोर्ट से चयनित अभ्यर्थियों को राहत
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 के चयनित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की SLP खारिज कर दी। अब CBI जांच में दोषमुक्त उम्मीदवारों को हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार सशर्त नियुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भगवान शिव पर विवादित पोस्ट का भारी विरोध, रायपुर से अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
top news of chhattisgarh:रायपुर के खम्हारडीह में भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी हंसराज की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1235 पदों पर बड़ी भर्ती शुरू होने जा रही है। सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट समेत कई पदों पर नियुक्तियां होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायगढ़ दुष्कर्म और मासूम हत्या केस : 65 साल का आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 65 वर्षीय आरोपी भिखारीराम नागवंशी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने हाथ की चोट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...