CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Sept 08, 2026, 20:54 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में अब बिना एनओसी खुलेंगे स्कूल। यूथ कांग्रेस चुनाव में चेलक और बंजारे के नामांकन वैलिड। 22 सितंबर से 12 हजार बस ऑपरेटरों की हड़ताल। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

प्राइवेट स्कूल मान्यता नियम बदले, छत्तीसगढ़ में बिना एनओसी खुलेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ में अब प्राइवेट स्कूल बिना एनओसी के खुलेंगे। मान्यता के लिए वीडियोग्राफी और शपथ-पत्र जरूरी होगा। नाम में इंटरनेशनल या आत्मानंद शब्द नहीं लिख सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





यूथ कांग्रेस चुनाव में भूपेश-देवेंद्र का दम, चेलक और बंजारे के नामांकन वैलिड

top news of chhattisgarh:छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के होल्ड किए गए नामांकन फिर अनहोल्ड कर दिए गए हैं। दोनों ने आरोपों से इनकार किया था। अब दोनों प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में बने हैं और मुकाबला फिर दिलचस्प हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





किराया बढ़ाने के लिए 22 सितंबर से बस ऑपरेटरों की हड़ताल, लाखों यात्री होंगे परेशान

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ में बस ऑपरेटरों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की चेतावनी दी है। 21 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर करीब 12 हजार यात्री बसों के पहिए थम सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





सीजीपीएससी विवाद: आयोग और अभ्यर्थी आमने-सामने, पूछा जवाब गलत तो क्यो दिया नंबर?

CGPSC 2025 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों ने कॉपियों की जांच और मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों ने समान उत्तरों पर अलग-अलग अंक, सही जवाब पर कम नंबर और कुछ उत्तरों का मूल्यांकन नहीं होने के दावे किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





23 बांग्लादेशी संदिग्धों से पूछताछ जारी, नदी-जंगल के रास्ते घुसे थे भारत

बिलासपुर में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों से पूछताछ जारी है। जांच में नदी और जंगल के रास्तों से भारत आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और पश्चिम बंगाल से सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस
  • एनओसी
  • top news of chhattisgarh
  • सीजीपीएससी विवाद
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • युवा कांग्रेस चुनाव