CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | May 11, 2026, 21:01 IST
cg-top-news-today-breaking-updates
12वीं पेपर लीक: NSUI कार्यकर्त्ता वेणु जंघेल गिरफ्तार, शिक्षक की भूमिका ने भी चौंकाया, रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ के गहने चोरी, वारदात से मचा हड़कंप, RTE फंड का बड़ा खेल : फर्जी छात्र दिखाकर स्कूलों ने डकारे करोड़ों, कलेक्टर को NCPCR का नोटिस।

12वीं पेपर लीक: NSUI कार्यकर्त्ता वेणु जंघेल गिरफ्तार, शिक्षक की भूमिका ने भी चौंकाया!

top news of chhattisgarh : 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रों से पेपर उपलब्ध कराने के एवज में 2,500 से 3,000 रुपए वसूलता था। जांच में एक शिक्षक की भूमिका सामने आई है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ के गहने चोरी, वारदात से मचा हड़कंप

CG News :रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर दुकान में घुसकर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



RTE फंड का बड़ा खेल : फर्जी छात्र दिखाकर स्कूलों ने डकारे करोड़ों, कलेक्टर को NCPCR का नोटिस

दुर्ग में शिक्षा के अधिकार RTE फंड में गबन का मामला सामने आया है। प्राइवेट स्कूलों ने फर्जी छात्र संख्या और दस्तावेजों में हेरफेर कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायत के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दुर्ग कलेक्टर को नोटिस जारी किया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ व्यापमं : परीक्षाओं का दौर शुरू 14 मई को PET और MSC प्रवेश परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

राज्य में व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन जारी है। इन परीक्षाओं का दौर 21 जून तक चलेगा। इस दौरान पीईटी, एमएससी, प्री-बीएड, फायरमैन और सब ऑडिटर जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाएँ आयोजित की जाएंगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेयर में छाई छत्तीसगढ़ की फिल्म भीम चिंताराम

फिल्म भीम चिंताराम को यूक्रेन के 100 स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा और इसे 14 मई को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेयर में भी दिखाया जाएगा। यह फिल्म दाऊ चिंताराम टिकरिहा की जीवनी पर आधारित है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • पेपर लीक
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • top news of chhattisgarh
  • लक्ष्य ज्वेलर्स
  • फिल्म भीम चिंताराम