CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ गैस घोटाला : पूर्व मंत्री का रिश्तेदार और दो बड़े अफसर गिरफ्तार, ऐसे चुराई जा रही थी LPG
top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 1.5 करोड़ रुपए के एलपीजी गैस चोरी घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने खाद्य विभाग के दो अधिकारियों और एक गैस एजेंसी संचालक को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आईपीएल मैच : अब सभी मेरिट छात्र नहीं देख पाएंगे मैच, DPI ने पलटा आदेश
CG News :छत्तीसगढ़ में मेरिट लिस्ट के सभी 85 छात्रों के बजाय अब केवल 10 छात्र आईपीएल देखेंगे। टिकट न मिल पाने के कारण विभाग ने अपना पुराना आदेश पलट दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों का कारनामा; अब शरीर में खुद घुल जाएंगे हड्डियों के प्लेट-स्क्रू
आईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे हड्डियों में लगाए जाने वाले इम्प्लांट्स इलाज के बाद धीरे-धीरे शरीर में घुल जाएंगे। इस तकनीक में मैग्नीशियम मिश्र धातु पर टाइटेनियम की परत चढ़ाने का तरीका अपनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
साइबर ठगी : डिजिटल अरेस्ट का डर; महिला को घर में बनाया बंधक, 1.04 करोड़ की बड़ी लूट
बिलासपुर में साइबर पुलिस ने एक महिला से 1.04 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों ने महिला को आतंकवादी संगठन से जुड़ा बताकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे मानसिक दबाव में रखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
प्लास्टिक बोतल में शराब ; सेहत के लिए खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
शराब का प्लास्टिक बोतलों में भंडारण रसायनों के रिसाव के कारण हार्मोनल असंतुलन और अन्य गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों ने कांच को सुरक्षित और प्लास्टिक को सेहत के लिए घातक बताया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।