CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | May 17, 2026, 20:29 IST
cg-top-news-today
रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, बेबीलॉन होटल के संचालक को ससुर ने पीटा, रायपुर रेलवे भर्ती : मेडिकल के नाम पर मांगी लाखों की रिश्वत, अफसर गिरफ्तार, सरकारी ड्राइवर से गाली-गलौज अफसर को पड़ी भारी, सरकार ने EE को किया निलंबित।

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, बेबीलॉन होटल के संचालक को ससुर ने पीटा

top news of chhattisgarh :रायपुर के बेबीलॉन होटल में बेटे को साथ ले जाने को लेकर बलदेव खनूजा और उनके ससुराल पक्ष के बीच विवाद हुआ। ससुर ने होटल ऑफिस में मारपीट की, जिससे बलदेव खनूजा, के कंधे और सीने में चोट आई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर रेलवे भर्ती : मेडिकल के नाम पर मांगी लाखों की रिश्वत, अफसर गिरफ्तार

CG News :रायपुर रेल मंडल में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के नाम पर मेडिकल टेस्ट में पास कराने के एवज में पांच लाख की रिश्वत लेते दो रेलवे अधिकारियों को सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सरकारी ड्राइवर से गाली-गलौज अफसर को पड़ी भारी, सरकार ने EE को किया निलंबित

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने जांजगीर-चांपा जिले के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उनके और सरकारी ड्राइवर के बीच हुई विवादित बातचीत के ऑडियो वायरल होने के बाद हुई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महंगाई के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के निर्देश पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। नई अध्यक्ष संगीता सिन्हा के नेतृत्व में अब बूथ स्तर तक संगठन का पुनर्गठन होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



मोर बिजली एप से पुराने बिल के बोझ से मिलेगी मुक्ति, भारी छूट दे रही सरकार

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 में पुराने बिलों पर बी.पी.एल. और निष्क्रिय उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जा रही है। सक्रिय उपभोक्ताओं को पंजीकरण कर कम से कम 10% भुगतान करना होगा। योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • रिश्वत
  • छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग
  • छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस
  • top news of chhattisgarh
  • बेबीलॉन होटल
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना