CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | May 31, 2026, 20:43 IST
cg-top-news-today
छत्तीसगढ़ के 4 लोगों समेत 8 की हिमाचल में मौत, खाई में गिरी कार, मातृ वंदना योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 1400 फर्जी खातों में भेजी राशि,हवाई यात्रियों को बड़ा झटका : 1 जून से रायपुर-दिल्ली फ्लाइट्स घटने के आसार

छत्तीसगढ़ के 4 लोगों समेत 8 की हिमाचल में मौत, खाई में गिरी कार

top news of chhattisgarh :हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर बेंगलुरु से आए दो परिवार की कार खाई में गिर गई। हादसे में 2 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई। मृतक परिवार भिलाई, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और बेंगलुरु में नौकरी कर रहा था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



मातृ वंदना योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 1400 फर्जी खातों में भेजी राशि

दंतेवाड़ा में पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 1,400 फर्जी हितग्राहियों के जरिए 60 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। स्थानीय जरूरतमंद माताओं की राशि बिहार-झारखंड के खातों में ट्रांसफर की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



हवाई यात्रियों को बड़ा झटका : 1 जून से रायपुर-दिल्ली फ्लाइट्स घटने के आसार

CG News :रायपुर-दिल्ली रूट पर 1 जून 2026 से इंडिगो और एयर इंडिया दो फ्लाइटें अस्थायी रूप से बंद कर सकती हैं। बढ़ती ईंधन कीमतें और कम यात्रियों की संख्या कटौती के मुख्य कारण हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



तंबाकू सेवन में छत्तीसगढ़ आगे, गुड़ाखू की चंगुल में फंसी महिलाएं

छत्तीसगढ़ में तंबाकू सेवन का औसत 39.1% है। गुटखे के बाद गुड़ाखू दूसरा बड़ा दुश्मन बन चुका है, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग कैंसर के गंभीर खतरे में हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



श्मशान घाट में अवैध रेत खनन, 10 शवों के कंकाल बाहर आने से भारी आक्रोश

खरेंगा गांव के श्मशान घाट में अवैध रेत खनन के दौरान 10 मानव कंकाल बाहर आए। प्रशासन ने उन्हें दोबारा दफन किया, लेकिन ग्रामीणों को अपने अपनों की कब्रों की सही जगह नहीं पता। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।





Tags:
  • CG News
  • अवैध रेत खनन
  • हिमाचल प्रदेश
  • यात्रियों
  • घोटाला
  • top news of chhattisgarh