CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Jun 11, 2026, 20:47 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
शराब ओवररेटिंग पर आबकारी आयुक्त का बड़ा एक्शन, 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस, छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, जल्द होगा फैसला, नायब तहसीलदार पर रेप का आरोप, रसूख के आगे बेबस हुई रायपुर पुलिस?

शराब ओवररेटिंग पर आबकारी आयुक्त का बड़ा एक्शन, 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस

रायपुर में शराब ओवररेटिंग मामले में आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा ने कार्रवाई की। चार अधिकारियों को निलंबित किया गया और आठ को कारण बताओ नोटिस जारी। यह कदम उपभोक्ताओं के हित और विभागीय जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, जल्द होगा फैसला

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां एक हफ्ते और बढ़ सकती हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मौसम न सुधरा तो 16 जून की तारीख आगे बढ़ेगी। जल्द नया आदेश आ सकता है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



नायब तहसीलदार पर रेप का आरोप, रसूख के आगे बेबस हुई रायपुर पुलिस?

CG News :राजधानी रायपुर के गंज थाना में सूरजपुर के नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। एफआईआर 26 मई को हुई, लेकिन आरोपी अब तक फरार है। पीड़िता ने पुलिस और गृहमंत्री से शिकायत की है। पुलिस की कार्रवाई में देरी पर सवाल उठ रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



बुआई से पहले किसानों पर महंगाई की मार, हर एकड़ पर 10 हजार तक बढ़ा खर्च

खाड़ी युद्ध से बेतहाशा बढ़ी महंगाई का सीधा असर अन्नदाता पर पड़ रहा है। उसकी खेती लागत में 10 हजार रुपए एकड़ की बढ़ोत्तरी हो गई है। खेती आधारित राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा असर 1 करोड़ किसानों पर पड़ा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



राज्य स्तरीय बाबुओं को विधायक नहीं कर पाएंगे अटैच, सांसदों को विशेष छूट

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। अब विधायक राज्य स्तरीय कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को अटैच नहीं कर पाएंगे। यह बदलाव 2019 के नियम में संशोधन के बाद लागू हुआ है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • कारण बताओ नोटिस
  • अन्नदाता
  • नायब तहसीलदार
  • top news of chhattisgarh