CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
घरेलू LPG सिलेंडर महंगा, छत्तीसगढ़ में अब 1013 रुपए में मिलेगा
top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर अब 1013 रुपए में बिक रहा है, पिछले तीन महीनों में कुल 89 रुपए महंगा हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ है और पेट्रोल-डीजल व CNG की कीमतें भी बढ़ी हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक डंप बरामद, टली बड़ी साजिश
CG News :दंतेवाड़ा के तोड़मा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक बड़े विस्फोटक डंप को तबाह कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 2 प्रेशर कुकर आईईडी, 10 किलो का पाइप बम, 128 डेटोनेटर, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में हथियार व बारूद बरामद किया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यूपी में सीजी पुलिस लहूलुहान, सिविल ड्रेस में गई टीम को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा
यूपी के कौशांबी जिले के ईचौली गांव में छत्तीसगढ़ पुलिस वांटेड आरोपियों की तलाश में पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को चोर समझकर हमला कर दिया। जिसमे आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जांच जारी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कोरिया में सिलेंडर धमाका : मलबे में दबकर SECL के डिप्टी मैनेजर की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की चरचा कॉलरी में शनिवार रात एक सरकारी क्वार्टर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस भीषण विस्फोट में मलबे में दबने से SECL के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम हादसे की जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों की योजना बंद, फेडरेशन ने खोला मोर्चा
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 4 हजार मासिक वाली श्रम सम्मान राशि योजना को तकनीकी कारणों से अघोषित रूप से रोकने के कारण 35 हजार अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।