CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.....

Umeshwari Baghel | Jun 22, 2026, 20:35 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ मानसून, कई जिलों में गर्मी से राहत, आबकारी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : आयुक्त बता रहे प्रशासनिक कसावट, नए पीसीसी चीफ पर क्या है राहुल की राय, बैज को बिस्किट और टीएस संग चाय।

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ मानसून, कई जिलों में गर्मी से राहत

: top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का प्रवेश दक्षिणी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से हुआ है। बस्तर संभाग में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



आबकारी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : आयुक्त बता रहे प्रशासनिक कसावट

CG News :छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने रायपुर से बस्तर तक 30 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए हैं। रायपुर, दुर्ग, कोरबा, धमतरी समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



नए पीसीसी चीफ पर क्या है राहुल की राय, बैज को बिस्किट और टीएस संग चाय

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है, जिसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सरगुजा में 4 बॉक्साइट खदानों को पर्यावरण मंजूरी की तैयारी, पंचायतों से मांगी एनओसी

सरगुजा में 4 बॉक्साइट खदानों (करीब 1200 एकड़) को पर्यावरण मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। ग्राम पंचायतों से एनओसी ली जाएगी और जनसुनवाई होगी। 23 जून से 2 जुलाई 2026 तक सुनवाई तय है। स्थानीय लोगों की राय के बाद आगे मंजूरी का फैसला होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां चेन्नई में बंधक, वीडियो जारी कर लगाई गुहार

सरगुजा की 3 युवतियों को सिलाई ट्रेनिंग और नौकरी का झांसा देकर चेन्नई ले जाया गया। अब वे वहीं फंसी हैं और घर लौटने के लिए 10-10 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर मदद मांगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • CG News
  • मानसून
  • छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग
  • top news of chhattisgarh