CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी ख़बरें...

Umeshwari Baghel | Jul 06, 2026, 21:37 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
देश में पहली बार डिजिटल जनगणना, आज से छत्तीसगढ़ में ट्रायल शुरू, रायपुर निगम में कमीशनराज : 100 करोड़ फंसे, ठेकेदारों का हल्लाबोल, रायपुर के राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल, प्रधानमंत्री तक पहुंची चंदे की शिकायत

देश में पहली बार डिजिटल जनगणना, आज से छत्तीसगढ़ में ट्रायल शुरू

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य सर्वे से पहले आज यानी 6 से 18 जुलाई तक प्रदेश के गांवों में प्री-टेस्ट किया जाएगा। जुलाई में ट्रायल के बाद फरवरी 2027 से प्रदेशभर में जनगणना शुरू होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर निगम में कमीशनराज : 100 करोड़ फंसे, ठेकेदारों का हल्लाबोल

CG News :रायपुर नगर निगम पर ठेकेदारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 100 करोड़ से अधिक भुगतान अटका है और बिना कमीशन फाइल आगे नहीं बढ़ती। ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर सिस्टम में पारदर्शिता और स्वतंत्र जांच की मांग की है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर के राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल, प्रधानमंत्री तक पहुंची चंदे की शिकायत

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे पर आरटीआई कार्यकर्ता ने जांच की मांग की है। पीएमओ को भेजे ईमेल में पिछले 10 वर्षों के आय-व्यय के ऑडिट और पारदर्शिता की मांग की गई है। मंदिर में मिले दान के उपयोग और रिकॉर्ड पर सवाल उठे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



गैर मुस्लिम से निकाह नहीं पढ़वा सकेंगे मौलाना, मौलवियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड नए नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत मौलाना गैर-मुस्लिमों के साथ निकाह नहीं करा सकेंगे। निकाह केवल पंजीकृत मौलानाओं द्वारा ही किया जाएगा और सभी विवाहों का कानूनी पंजीकरण अनिवार्य होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



ऑपरेशन के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौतः क्लीनचिट पर बवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ में अपोलो अस्पताल को पुलिस ने क्लीन चिट दी है, जबकि फर्जी डॉक्टर से इलाज के आरोप हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के बाद मामला उठा था। 27 मौतों और 270 मरीजों के खतरे के दावे के बीच CBI जांच की मांग हो रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • राम मंदिर
  • CG News
  • रायपुर नगर निगम
  • अपोलो अस्पताल
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
  • top news of chhattisgarh
  • डिजिटल जनगणना