CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
नारायणपुर में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और 24 लाख कैश जब्त
top news of chhattisgarh :नारायणपुर के टेकला और टोयामेटा जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हथियार डंप और 24 लाख रुपए नकद बरामद किए। इंसास, एसएलआर, .303 रायफल, विस्फोटक और डेटोनेटर मिले। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।
सक्ती में 25 वर्षीय युवती को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
CG News :सक्ती जिले के जोंगरा में शुक्रवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।
साय सरकार का बड़ा फैसला : समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी हाई लेवल कमेटी
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।
दीपक बैज ने आपातकाल को बताया संवैधानिक व्यवस्था, टीएस बोले इमरजेंसी ठीक नहीं
कांग्रेस में आपातकाल को लेकर दो अलग राय सामने आई हैं। दीपक बैज ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताया और मौजूदा केंद्र सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप लगाया। वहीं टीएस सिंहदेव ने कहा कि लोकतंत्र में इमरजेंसी सही नहीं थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।
पीएम किसान योजना : रायपुर में मुर्दों और अपात्रों के खातों में गई किस्त
रायपुर जिले में PM किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा -1750 अपात्र किसानों के नाम हटाए गए। 11 हजार संदिग्धों की जांच जारी। मृत किसानों के खाते में भी किस्त जाती रही थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।