CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
छग विधानसभा सत्र कल से : 5 बैठकें, 996 सवाल और अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें :छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। स्पीकर डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में 5 बैठकें होंगी। सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की एंट्री, 10 सदस्यीय टीम पहुंची प्लांट
top news of chhattisgarh :भिलाई इस्पात संयंत्र में कथित करोड़ों रुपये के लोहा चोरी मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है। 10 सदस्यीय टीम ने बीएसपी पहुंचकर प्लेट मिल और एसएमएस-3 विभाग के रिकॉर्ड, दस्तावेजों और सामग्री प्रबंधन से जुड़ी जानकारी की जांच की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : IC मार्ट संचालक राजस्थान से गिरफ्तार
CG News :कोरिया के बैकुंठपुर में छात्रा पूजा पैंकरा आत्महत्या मामले में पुलिस ने आईसी मार्ट संचालक विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। छात्रा पर चोरी का आरोप लगाकर कबूलनामा लिखवाने का आरोप है। संचालक पिता-पुत्र अब भी फरार हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महादेव सट्टा केस : श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट
महादेव सट्टा ऐप केस में श्रीलंका पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 147 भारतीय युवकों को हाउस अरेस्ट किया है। आरोपी सिकंदर नौकरी का झांसा देकर इन्हें छत्तीसगढ़ से श्रीलंका ले गया था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पीडीएस घोटाला : तीन सचिव खा गए गरीबों का 500 करोड़ का राशन, सदन में आएगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के 584 करोड़ रुपए पीडीएस घोटाले की जांच रिपोर्ट में तीन खाद्य सचिव समेत 208 अधिकारियों को जिम्मेदार बताया गया। रिपोर्ट मानसून सत्र में पेश होगी, कार्रवाई संभव है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।