CG TOP NEWS : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कोरिया में भाजपा नेता और भाई की जिंदा जलाकर हत्या, इलाका सील
top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ के कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और उनके शिक्षक भाई की कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर कार का रास्ता रोककर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त बर्ड हिट का शिकार हुई एयर इंडिया फ्लाइट
CG News :रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हुई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तकनीकी जांच की गई। करीब ढाई घंटे बाद फ्लाइट को सुरक्षित घोषित कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सभी यात्री सुरक्षित रहे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों के बदले विभाग
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उप सचिव और अवर सचिवों के विभाग बदले गए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीएम या मंत्री ने 30 दिन काटी जेल तो जाएगा पद, जेपीसी की रिपोर्ट तैयार
केंद्र सरकार राजनीति में अपराधीकरण रोकने के लिए नया कानून ला रही है जिसमें गंभीर आरोप में 30 दिन न्यायिक हिरासत पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का पद स्वतः समाप्त होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
भूपेश बघेल की याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट में चलेगा पाटन चुनाव का मुकदमा!
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका निरस्त करने की अर्जी को खारिज कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई मेरिट के आधार पर की जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।