CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें....

Umeshwari Baghel | Jul 19, 2026, 20:51 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर्स के 5800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, छत्तीसगढ़ में रेड मड से निकलेंगे कीमती खनिज, CMDC का JNARDDC से समझौता, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से मची तबाही, 24 गांवों से टूटा सम्पर्क।

छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर्स के 5800 पदों पर भर्ती को मंजूरी

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। पहले चरण में 1,500 पद भरे जाएंगे, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। भर्ती में बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में रेड मड से निकलेंगे कीमती खनिज, CMDC का JNARDDC से समझौता

CG News :छत्तीसगढ़ में रेड मड से गैलियम, वैनेडियम और स्कैंडियम निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। CMDC और नागपुर के JNARDDC के बीच समझौता हुआ है। रिसर्च के जरिए इन महत्वपूर्ण खनिजों को निकालने की तकनीक विकसित की जाएगी। इससे उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से मची तबाही, 24 गांवों से टूटा सम्पर्क

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। यहां 12 से अधिक पुलिया बहने से 24 गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है और 105 गांवों की बिजली ठप है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में बड़ा सिंचाई घोटाला, स्वीकृत राशि से ज्यादा बांटे 67 करोड़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पैरी सिंचाई परियोजना में 53 करोड़ के स्वीकृत काम में 67.76 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। वित्तीय नियमों के उल्लंघन पर सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छात्रावास में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच के लिए कब्र से निकाला शव

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें :कांकेर के सारंडी छात्रावास में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों की शिकायत के बाद अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • घोटाला
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें