CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें....
स्वतंत्रता दिवस पर पूरा प्रदेश ड्राई, शराब दुकान से बार तक बिक्री पर रोक
top news of chhattisgarh :स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में पूरी तरह ड्राई डे रहेगा। शराब की सभी देशी-विदेशी दुकानें, बार, भंडारागार और लाइसेंसी ठिकाने बंद रहेंगे। आबकारी विभाग ने कलेक्टरों को अवैध शराब बिक्री, भंडारण और परिवहन रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कांग्रेस नेता ने मांगी सरोज पांडेय की बैंक डिटेल्स, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
CG News :2018 राज्यसभा चुनाव का पुराना मामला फिर चर्चा में है। कांग्रेस नेता लेखराम साहू ने सरोज पांडेय के कथित यूनियन बैंक खाते की पूरी जानकारी मांगते हुए हाईकोर्ट में आवेदन दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राजनांदगांव में ईडी का छापा, नाहटा ग्रुप के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही टीम
राजनांदगांव में गुरुवार सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-भोपाल की टीमों ने तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप से जुड़े परिसरों में दस्तावेजों व वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दुरंतो एक्सप्रेस में DRI और RPF की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ का विदेशी सोना जब्त
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में आरपीएफ और डीआरआई की संयुक्त कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपए का विदेशी सोना बरामद हुआ। बी-12 कोच से सात बिस्किट और एक सोने की छड़ के साथ दो संदिग्ध पकड़े गए। डीआरआई तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विधानसभा भर्ती में फिर सवाल, मेरिट को रोक अपनों को बैकडोर से एंट्री का खेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि 47 पदों की मेरिट रोकी गई और अस्थायी नियुक्तियों के जरिए बैकडोर एंट्री दी गई। कर्मचारियों-अधिकारियों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच की मांग की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।