CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.....

Umeshwari Baghel | Aug 23, 2026, 20:24 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार, 4 जवान घायल, रायपुर ब्लू वॉटर हादसा : 77 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला आदिल का शव, कृषि विवि पेपर लीक मामला : एंटोमोलॉजी के बाद प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी रद्द।

मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार, 4 जवान घायल

top news of chhattisgarh :मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ी रविवार को जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर हादसे का शिकार हो गई। स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और फिर फॉलो वाहन से भिड़ गई। हादसे में चार पुलिस जवान घायल हुए हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर ब्लू वॉटर हादसा : 77 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला आदिल का शव

रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वॉटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव 77 घंटे बाद मिला। SDRF और NDRF की टीमों ने तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। नीले पानी और लाल चट्टानों से मशहूर यह जगह अब सुरक्षा सवालों के घेरे में है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



कृषि विवि पेपर लीक मामला : एंटोमोलॉजी के बाद प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी रद्द

CG News :इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले के बाद एंटोमोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। भारतीय कृषि महाविद्यालय दुर्ग को नोटिस जारी हुआ है। सितंबर में दोनों परीक्षाएं दोबारा होंगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महासमुंद में एनालॉग पनीर पर नकेल, हाईवे पर होगी सप्लाई चेन की ट्रैकिंग

महासमुंद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक के बाद सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी की है। पुलिस की मदद से हाईवे पर वाहनों की ट्रैकिंग होगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



खाद्य विभाग में 13 अफसरों का प्रमोशन, रातों-रात बदला कोटा, फिर बढ़ा विवाद

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में 13 नमूना सहायकों को पदोन्नति देकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया। छह महीने पहले कोटा बदलने के बाद हुए इस फैसले से विवाद गहरा गया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • पेपर लीक
  • top news of chhattisgarh
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
  • मंत्री केदार कश्यप
  • एनालॉग पनीर
  • रायपुर ब्लू वॉटर हादसा