CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
रायपुर समेत 11 एयरपोर्ट निजी कंपनियों को 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, 1500 ट्रकों के मालिक इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी का छापा,भिलाई नगर चुनाव विवाद : देवेंद्र यादव की SLP खारिज, प्रेम प्रकाश पांडेय को राहत।

रायपुर समेत 11 एयरपोर्ट निजी कंपनियों को 50 साल की लीज पर देने की तैयारी

top news of chhattisgarh :रायपुर एयरपोर्ट समेत देश के 11 एयरपोर्ट PPP मॉडल के तहत निजी कंपनियों को 50 साल की लीज पर देने की तैयारी है। सरकार की योजना से एयरपोर्ट सुविधाओं में सुधार और करीब 8,622 करोड़ रुपए निवेश की उम्मीद है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



1500 ट्रकों के मालिक इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी का छापा

CG News :भिलाई के बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के ठिकानों पर GST की बड़ी जांच से हलचल मच गई है। 1,500 ट्रकों के कारोबार से जुड़े HTC के भिलाई और बलौदाबाजार स्थित परिसरों में दस्तावेज खंगाले गए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



भिलाई नगर चुनाव विवाद : देवेंद्र यादव की SLP खारिज, प्रेम प्रकाश पांडेय को राहत

भिलाई नगर विधानसभा चुनाव विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की SLP खारिज कर दी है। अब प्रेम प्रकाश पांडेय की निर्वाचन याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियमित ट्रायल जारी रहेगा। कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से इनकार किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



भरभरा कर गिरी स्वामी आत्मानंद स्कूल की फॉल सीलिंग, टला बड़ा हादसा

बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में तेज बारिश के दौरान चार कमरों की फॉल सीलिंग गिर गई। हादसा रात में होने से छात्र और शिक्षक सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



ड्रॉपआउट बच्चों को फिर पढ़ाएगी सरकार, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ लइका चिन्हारी ऐप

छत्तीसगढ़ में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए लइका चिन्हारी मोबाइल ऐप शुरू किया जा रहा है। घर-घर सर्वे के जरिए ड्रॉपआउट और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • GST
  • CG News
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • रायपुर एयरपोर्ट
  • देवेंद्र यादव
  • top news of chhattisgarh