CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें....
TET पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करे सरकार, पैरेंट्स एसोसिएशन की मांग
top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने TET में शिक्षकों को छूट देने का विरोध किया है। एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि TET अनिवार्यता खत्म करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ होगा। बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता के लिए TET जरूरी रखने की मांग की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बिलासपुर पथराव मामला : छावनी में तब्दील हुआ शहर, 500 जवानों ने संभाला मोर्चा
CG News :बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट और पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव हुआ। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर धारा 144 लागू कर दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सौतेली मां की जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते तीनों बेटे
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 77 साल की संतानहीन विधवा महिला को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि सौतेली मां होने से भरण-पोषण का हक खत्म नहीं होता। तीन सौतेले बेटों को अब हर महीने कुल 9 हजार रुपये देने होंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महादेव ऐप के 97 आरोपियों पर कार्रवाई तेज, CGST ने भेजना शुरू किया टैक्स नोटिस
महादेव ऐप के 1 करोड़ 45 लाख रुपए के अवैध सट्टेबाजी कारोबार पर CGST ने 97 आरोपियों को 40 हजार 603 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है। जवाब न देने पर संपत्ति ज़ब्त और सख्त कार्रवाई होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Bhilai Steel Plant : स्क्रैप चोरी में सादे कपड़ों में पहुंची 12 अफसरों की टीम
भिलाई स्टील प्लांट से 3.22 करोड़ रुपए के लौह स्क्रैप की चोरी और एक नाम की दो फर्मों से फर्जी बिलिंग का पर्दाफाश हुआ है। मामले की जांच में 17 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।