CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Sept 20, 2026, 20:49 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
लारेंस गैंग का ढेबर परिवार को आया कॉल, 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी, दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST का छापा : 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त, पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान, अंतरधार्मिक विवाह से नाराज था परिवार।

लारेंस गैंग का ढेबर परिवार को आया कॉल, 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी

top news of chhattisgarh :रायपुर में ढेबर परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के मोबाइल पर आए कॉल में 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। पुलिस और साइबर सेल कॉल डिटेल व तकनीकी साक्ष्यों से जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST का छापा : 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त

CG News :दुर्ग के कुम्हारी में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस टीम ने गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई में सितार कंपनी का गुटखा, 2 मशीनें और 30 बोरा तैयार माल जब्त किया गया। टीम टैक्स चोरी और दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान, अंतरधार्मिक विवाह से नाराज था परिवार

जगदलपुर में एक पिता ने बेटी के धर्म परिवर्तन कर विवाह करने के फैसले से नाराज होकर जीवित पुत्री का पिंडदान कर दिया। सुजान दत्ता ने घर पर धार्मिक विधि से रस्म पूरी की और बेटी से सभी पारिवारिक संबंध खत्म करने की घोषणा की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महिला अपर कलेक्टर की ठगी और विधायकजी के मालिश मैन का जादू

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की अनसुनी चर्चाओं पर आधारित कॉलम सिंहासन छत्तीसी में महिला अपर कलेक्टर से जुड़े कथित नौकरी घोटाले और एक विधायक के करीबी की अफसरों से खबरें जुटाने वाली भूमिका की चर्चा की जा रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला व्याख्याता से 55 लाख की ठगी

अंबिकापुर में निवेश के नाम पर महिला व्याख्याता से 55 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एएसए कंपनी में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोन कराया गया। पुलिस ने स्काउट-गाइड अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • ठगी
  • अंबिकापुर
  • GST का छापा
  • top news of chhattisgarh