CG TOP News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट पर फिर संकट, बंद होने की कगार पर पहुंचा
top news of chhattisgarh :बिलासपुर-कोलकाता हवाई सेवा पर संकट गहराया है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का आरोप है कि उड़ान का समय बदलने और अंबिकापुर स्टॉपेज जुड़ने से यात्री घटे। समिति ने सेवा बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिर अटकी अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी, 36 नेताओं के नाम पर मंथन
CG News :छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी का मुद्दा फिर चर्चा में है। अनुशासन समिति ने करीब 36 मामलों पर चर्चा की, जबकि अमित जोगी, रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह के मामलों पर अभी फैसला लंबित है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
झीरम फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी, हर आदिवासी परिवार से 20 रूपए चंदा
झीरम घाटी कांड के NIA विशेष अदालत के फैसले पर आदिवासी समाज ने आपत्ति जताई है। समाज ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई ले जाने का फैसला किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में कैंसर अब अधिसूचित रोग, हर मरीज की रिपोर्ट 30 दिन में जरूरी
छत्तीसगढ़ में कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित किया गया है। अब सरकारी और निजी अस्पतालों समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों को कैंसर मरीजों की जानकारी 30 दिन में शासन को देनी होगी। इससे कैंसर मामलों का डेटा, रिसर्च और नियंत्रण योजनाओं में मदद मिलेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर जीएसटी घोटाला : मास्टरमाइंड अमन अग्रवाल पर FIR, 10 फर्जी फर्मों का खुलासा
रायपुर में GST फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में चाय वाले, मजदूर और मृत व्यक्ति के नाम पर 10 फर्जी फर्में मिलने का दावा किया गया। इन फर्मों से करोड़ों का कारोबार और ITC दिखाया गया। अमन अग्रवाल पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बिलासपुर: 23 संदिग्ध बांग्लादेशियों में से 18 निकले भारतीय, 5 की जांच जारी
बिलासपुर के सिरगिट्टी में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 भारतीय निकले। दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें रायपुर के होल्डिंग सेंटर से छोड़ दिया गया है। अब 5 लोगों की जांच चल रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।