CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Sept 23, 2026, 21:16 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
मंत्रालय की बस में लगी आग, घर जाने बैठे थे कर्मचारी, संघ बोला- आंदोलन होगा, स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, मांगे जा रहे 50-60 हजार रुपए।

मंत्रालय की बस में लगी आग, घर जाने बैठे थे कर्मचारी, संघ बोला- आंदोलन होगा

top news of chhattisgarh :रायपुर मंत्रालय से कबीर नगर जा रही कर्मचारियों की बस में अचानक आग लग गई। कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकले। 14 साल पुरानी बस को लेकर सवाल उठे हैं। मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

CG News :भाजपा ने देशभर में संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, मांगे जा रहे 50-60 हजार रुपए

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने उनके नंबर से परिचितों को मैसेज भेजकर 56 से 60 हजार रुपए मांगे। सांसद ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



CGPSC Scam: 60-65 लाख में होता था पोस्ट का सौदा, इंटरव्यू तक चयन की गारंटी

CGPSC मामले में ED की चार्जशीट में तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत 7 लोगों पर आरोप हैं। रिपोर्ट में 60-65 लाख रुपए में पोस्ट का सौदा और चयन की गारंटी का दावा किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



नवा रायपुर फिल्मसिटी प्रोजेक्ट को नोटिस, 17 करोड़ गारंटी होगी जब्त

नवा रायपुर की चित्रोत्पला फिल्मसिटी परियोजना की रफ्तार धीमी होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने 17 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जब्त करने और अनुबंध खत्म करने की चेतावनी दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • CGPSC
  • whatsapp
  • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड
  • नवा रायपुर
  • top news of chhattisgarh