CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | May 24, 2026, 20:47 IST
cg-top-news
रायपुर में यूपीएससी प्रीलिम्स : पहली बार होगा फेस ऑथेंटिकेशन, देखिए नई गाइडलाइन, रायपुर में नौतपा से पहले ही लॉकडाउन जैसे हालात : 45 डिग्री पहुंचा पारा, बिजली संकट ने बढ़ाई टेंशन, इंदौर हनीट्रैप में छत्तीसगढ़ DIG का नाम आने से पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर में यूपीएससी प्रीलिम्स : पहली बार होगा फेस ऑथेंटिकेशन, देखिए नई गाइडलाइन

top news of chhattisgarh :रायपुर के 22 केंद्रों में 8449 परीक्षार्थी यूपीएससी प्रीलिम्स देंगे। इस बार जैमर, मेटल डिटेक्टर और पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन से जांच होगी। डिजिटल गैजेट्स प्रतिबंधित हैं और केवल काले बॉल पेन की अनुमति है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें



रायपुर में नौतपा से पहले ही लॉकडाउन जैसे हालात : 45 डिग्री पहुंचा पारा, बिजली संकट ने बढ़ाई टेंशन

रायपुर में नौतपा से पहले ही गर्मी 44-45°C तक पहुँच गई है। दोपहर में बाजार सूने और सड़कें खाली दिख रही हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन के मरीज बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग, बच्चे, मजदूर और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें



इंदौर हनीट्रैप में छत्तीसगढ़ DIG का नाम आने से पुलिस महकमे में हड़कंप

इंदौर में हनीट्रैप-2 मामले में छत्तीसगढ़ के DIG का नाम सामने आया। श्वेता जैन और टीम ने रसूखदार नेताओं, उद्योगपतियों और अधिकारियों को वीडियो ब्लैकमेल के जरिए करोड़ों की वसूली के लिए फंसाया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें



प्रशासनिक दौरों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किराए पर लेगी अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर

छत्तीसगढ़ सरकार ने वीआईपी और आपातकालीन सेवाओं के लिए 105 करोड़ रुपये का ग्लोबल टेंडर जारी कर 'वेट लीज' मॉडल पर 3 साल के लिए 8-सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर किराए पर लेने का फैसला किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें



इबोला वायरस का डर, सिम्स अस्पताल में हाई अलर्ट, स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग

बिलासपुर में संभावित इबोला वायरस संक्रमण को लेकर सिम्स अस्पताल ने अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पताल ने आइसोलेशन वार्ड, सैंपल कलेक्शन एरिया और पीपीई ट्रेनिंग जैसी तैयारियां तेज कर दी हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • यूपीएससी
  • हनीट्रैप
  • top news of chhattisgarh
  • इबोला वायरस