CG Weather : भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां बरसेंगे बादल

Deeksha Nandini Mehra | Jun 30, 2024, 07:46 IST
cg weather
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में आज भारी बारिश होने के आसार है। सरगुजा और उससे लगे संभाग में 30 जून तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।



290d3bff-4eb


इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दंतेवाड़ा, बस्तर, कबीरधाम, गरियाबंद, धमतरी, सरगुजा, बेलतरा, जांजगीर चांपा, रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, बिलासपुर, पेंड्रारोड़, जनांदगांव, कबीरधाम, बीजापुर और महासमुंद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर और सरगुजा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।



कहां कितनी हुई बारिश

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश जांजगीर- चांपा में हुई। यहां 92 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर में 68.4 , बलौदाबाजार में- 88, रायपुर- 36. 3, रायगढ़- 34, कोरबा -50, कोरिया-23, बेमेतरा-2.8, गरियाबंद- 29.9, महासमुंद- 16. 5, सूरजपुर-24. 3 और सक्ती में 24.5 मिमी बारिश हुई है।



f21a56e2-713


thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • आज का मौसम
  • आज के मौसम का हाल
  • आज कैसा रहेगा मौसम
  • Orange Alert
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट