CGBSE टॉपर्स 2026: 10वीं में तीन छात्रों ने किया टॉप, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने लहराया परचम
CGBSE Toppers: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष, दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिली है। हाईस्कूल में 77.15% और हायर सेकेंडरी में 83.04% परीक्षार्थी सफल रहे। खास बात यह है कि, दोनों परीक्षाओं में बालिकाओं का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
10वीं में नंबर वन पर तीन
वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा (CGBSE 10th result) में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3,16,730 ने परीक्षा दी। इस साल, कुल 77.15% छात्र सफल हुए, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 72.27% था।
महासमुंद जिले की संध्या नायक और परी रानी प्रधान, और मुंगेली के अंशुल शर्मा ने क्रमशः 594 अंक (99%) के साथ राज्य भर में टॉप किया। यह पहली बार है जब 10वीं में तीन छात्रों ने बराबरी से टॉप किया। संध्या नायक और परी रानी महासमुंद जिले की निवासी हैं, जबकि अंशुल शर्मा मुंगेली जिले से हैं। टॉप 10 में अधिकांश छात्राएं हैं, जिनमें रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध, और नंदिता देवगन शामिल हैं। इन सभी ने 98.83% अंक प्राप्त किए हैं।
संध्या नायक और परी रानी प्रधान का यह प्रदर्शन न केवल उनका व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में लड़कियों के बढ़ते हुए योगदान को भी दर्शाता है। इन तीनों छात्रों को राज्य सरकार द्वारा ₹1,50,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
10वीं का श्रेष्ठ परिणाम
इस वर्ष 10वीं बोर्ड के परिणाम में 1,40,108 छात्र प्रथम श्रेणी में सफल हुए, जबकि 96,721 छात्र द्वितीय श्रेणी और 6,187 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, 19,347 परीक्षार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे। इसके अलावा, 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिनमें 15 नकल प्रकरण और 143 मामले जांच श्रेणी में हैं।
12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने मारी बाजी
वहीं, 12वीं के परिणाम (CGBSE 12th result) में बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासु का यह प्रदर्शन बेहद प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने कठिनाईयों के बावजूद अपने मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया।
12वीं में इस बार कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले लगभग 1.17% अधिक है। 12वीं परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.04% और लड़कों का 78.86% था। रिया साहू ने 12वीं में दूसरी रैंक प्राप्त की, जबकि कृष्णा ठाकुर और दीपिका रानी ने तीसरी रैंक में जगह बनाई। रिया साहू ने 98.50% अंक हासिल किए।
12वीं का श्रेस्ठ परिणाम
12वीं में इस वर्ष 1,27,334 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 72,402 छात्र द्वितीय श्रेणी और 2,806 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, 23,866 परीक्षार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे। साथ ही, राज्य सरकार ने टॉपर्स को ₹1,50,000 का पुरस्कार देने का ऐलान किया।
ये खबरें भी पढ़ें...
CGBSE Result 2026: 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जारी करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम , मंत्रालय में होगी घोषणा
CG Board Result 2026: कल आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत ; पुनर्मूल्यांकन में नंबर घटने का डर खत्म