CGPSC-व्यापमं ने 3700 पदों पर निकाली भर्ती, इस विभाग में आई सबसे ज्यादा वैकेंसी, देखें डिटेल्स

Kanak Durga Jha | Sept 30, 2024, 13:24 IST
CGPSC-Vyapam recruitment 3700 posts chhattisgarh
CGPSC-Vyapam Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CGPSC-Vyapam Recruitment 3700 Posts : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।छत्तीसगढ़ सरकार ने खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कृषि, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग जैसे अलग-अलग 8 विभागों में 3700 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति मिल गई है।



इन भर्तियों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकती है। भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यापमं और CGPSC के जरिए आयोजित होगी। इसे लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने और शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं।




इन विभागों में निकली भर्ती

पुलिस विभाग के 341 पदों पर निकली भर्ती

पुलिस सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 1,069 पदों पर भर्ती होगी। उप निरीक्षक के विभिन्न रेंज में 213 पदों को मंजूरी दी गई है। इसमें पुलिस मुख्यालय सामान्य शाखा में 40, रायपुर रेंज में 20, बिलासपुर रेंज में 48, बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35 और राजनांदगांव में 32 पद शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय में कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम) के 50 पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी गई है।




स्वास्थ्य विभाग के 650 पदों पर निकली भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के तहत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति मिली है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों और आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।




लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 181 पदों पर निकली भर्ती

उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती हाेगी।




पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 237 पदों पर निकली भर्ती

आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • vyapam bharti
  • CGPSC-Vyapam Recruitment 3700 Posts
  • CGPSC-Vyapam Recruitment
  • CG Vyapam Recruitment
  • CG Vyapam Job Recruitment
  • CGPSC Job Recruitment