छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाई 5 प्रतिशत सैलरी, 14 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा

Sanjay Dhiman | Oct 11, 2025, 17:05 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की 5% सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस इंक्रीमेंट का फायदा 14,000 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। 1 जुलाई 2023 से सैलरी इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह इंक्रीमेंट कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले का फ़ायदा 14 हजार से ज़्यादा कर्मचारियों पर मिलेगा। इस इंक्रीमेंट का लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 1 जुलाई 2023 तक एक साल का सर्विस पीरियड (सेवा अवधि) पूरा कर चुके हैं।



सैलरी इंक्रीमेंट से 500 से 3000 रुपए का फायदा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों ने कम से कम 10% सैलरी बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 5% सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी 500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ जाएगी।



यह खबरें भी पढ़ें...



NHM कर्मियों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट,मांगों पर बनी सहमति,बर्खास्त कर्मचारी फिर होंगे बहाल



Chhattisgarh में NHM कर्मचारियों की सरकार ने पूरी कर दी बड़ी मांग ! ट्रांसफर पर क्या है बड़ा अपडेट ?



इनको नहीं मिलेगा इंक्रीमेंट का फायदा

राज्य सरकार के इस आदेश के बाद भी कई कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी है। ये वो कर्मचारी हैं जिनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2023 तक एक साल पूरी नहीं हुई है।



सरकार के फैसले का फायदा सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी सर्विस 1 जुलाई 2023 तक एक साल की हो चुकी होगी। इस फैसले के कारण एनएचएम के 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को इंक्रीमेंट नहीं मिल पाएगा।



एनएचएम कर्मचारियों की सैलरी इंक्रीमेंट ऐसे समझें



  • दिवाली से पहले तोहफा: राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को 5% वेतन बढ़ोतरी देने का फैसला किया है।
  • लागू होने की तारीख: यह सैलरी इंक्रीमेंट 1 जुलाई 2023 से लागू होगी।
  • लाभार्थी: इस फैसले का फायदा 14,000 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।
  • शर्त: केवल वे कर्मचारी लाभ उठा पाएंगे जिनकी सेवा 1 जुलाई 2023 तक एक साल पूरी हो चुकी है।
  • पृष्ठभूमि (हड़ताल): NHM कर्मचारियों ने पहले अपनी 10 मांगों को लेकर 33 दिनों की लंबी हड़ताल की थी।
  • बर्खास्तगी और बहाली: NHM संघ अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। इनकी बहाली का वादा हड़ताल खत्म होने पर किया गया था, जिसका अभी भी इंतजार है।

बहाली के इंतजार में कई कर्मचारी

राज्य सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी इंक्रीमेंट की मांग पूरी कर दी है। एनएचएम कर्मचारी संगठन को अब बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का इंतजार है।



सरकार ने एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के साथ 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। हड़ताल के आखिरी दिन सरकार ने इन सभी कर्मचारियों को वापस बहाली का भरोसा दिया था। अब तक इन कर्मचारियों की बहाली नहीं हो पाई है।



यह खबरें भी पढ़ें...



केशकाल में बन रहा है छत्तीसगढ़ का पहला ट्विन टनल,130 KM घटेगी रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे की दूरी



त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, भगत की कोठी एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों का बदला रूट



33 दिन चली थी NHM कर्मचारियों की हड़ताल

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मचारियों द्वारा 33 दिन लंबी हड़ताल की गई थी। एनएचएम कर्मचारियों द्वारा अपनी दस मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। यह हड़ताल 19 सितंबर को खत्म हुई थी। सरकार के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग सहित पांच मांगें मान ली हैं।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • एनएचएम कर्मचारी
  • एनएचएम कर्मचारियों की सैलरी इंक्रीमेंट