छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

The Sootr | Published:
Impact Feature
939 services available on a single digital platform in Chhattisgarh; Sai government's initiative makes essential tasks easier.
Raipur. किसी बच्चे का स्कूल में दाखिला कराना हो तो आय प्रमाण पत्र चाहिए। जमीन खरीदी है तो नामांतरण कराना होगा। परिवार में शादी हुई है तो विवाह पंजीयन जरूरी है। दुकान खोलनी है तो ट्रेड लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। ऐसे कामों के लिए पहले लोगों को अलग-अलग कार्यालयों की प्रक्रिया समझनी पड़ती थी। कई बार जानकारी के अभाव में एक ही काम के लिए बार-बार जाना पड़ता था।

छत्तीसगढ़ में इन परेशानियों को कम करने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस व्यवस्था में 38 विभागों की 939 सेवाओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।



यानी आम नागरिक को कई जरूरी कामों के लिए अलग-अलग विभागों के पोर्टल तलाशने की जरूरत कम होगी। आवेदन करने और उसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में 16 हजार 773 सेवा केंद्रों का नेटवर्क भी तैयार किया गया है। इस पहल का असर लोगों के अनुभवों में भी दिखाई दे रहा है।



चार दिन में विवाह प्रमाण पत्र, दो दिन में आय प्रमाण पत्र

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम ठाकुरटोला निवासी गणपत धुर्वे और हंसलेखा धुर्वे का विवाह 27 मार्च 2026 को हुआ था। विवाह का पंजीयन कराने के लिए उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पर आवेदन किया। संबंधित विवाह पंजीयक कार्यालय ने 20 अक्टूबर को आवेदन मंजूर कर डिजिटल हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इस तरह आवेदन के चार दिन के भीतर उन्हें विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र मिल गया।



इसी तरह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम कोईलारा निवासी आंचल सिंह ने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें दो दिन में प्रमाण पत्र मिल गया। आय प्रमाण पत्र की जरूरत पढ़ाई, छात्रवृत्ति और कई योजनाओं का लाभ लेने में पड़ती है। समय पर दस्तावेज मिलने से उनका काम जल्दी पूरा हो सका।



सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों का काम आसान हुआ।

आम परिवार के कौन-कौन से काम हुए आसान?

सेवा सेतु पर शामिल सेवाएं सीधे लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हैं। उदाहरण के लिए...



बच्चों की पढ़ाई और छात्रवृत्ति के लिए



  • आय प्रमाण पत्र बनवाना।
  • जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना।
  • निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करना।
  • इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन प्रमाण पत्र लेना।
  • परिवार और व्यक्तिगत दस्तावेजों के लिए
  • जन्म और मृत्यु का पंजीयन।
  • विवाह का पंजीयन और प्रमाण पत्र।
  • एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र।
​बच्चों की पढ़ाई और छात्रवृत्ति के लिए राह आसान।​

जमीन-जायदाद के काम के लिए



  • खसरा और बी-1 की नकल प्राप्त करना।
  • जमीन खरीदने या बेचने के बाद नामांतरण कराना।
  • जमीन का सीमांकन कराना।
  • निजी जमीन पर पेड़ काटने की अनुमति के लिए आवेदन करना।

रोजगार और कारोबार के लिए



  • कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बनवाना या उसका नवीनीकरण कराना।
  • श्रमिक कल्याण योजनाओं के लिए आवेदन करना।
  • दुकान या कारोबार के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना।
  • बिजली ठेकेदार के लाइसेंस का ऑनलाइन नवीनीकरण कराना।
  • गांव के लोगों को भी मिलेगा डिजिटल सेवाओं का लाभ

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा तभी उपयोगी है, जब गांव में रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन, इंटरनेट या ऑनलाइन फॉर्म भरने का अनुभव नहीं होता। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में 16 हजार 773 सेवा केंद्रों का नेटवर्क बनाया गया है।



आवेदन कहां पहुंचा, किसके पास है, इसकी भी रखी जा रही है जानकारी

सेवा सेतु की एक और अहम बात यह है कि आवेदन संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचाने के साथ उसकी आगे की प्रक्रिया पर भी नजर रखी जाती है। इससे पता लगाने में मदद मिलती है कि आवेदन किस स्तर पर है और उस पर आगे क्या कार्रवाई होनी है।



इस व्यवस्था से अब तक 55 लाख 13 हजार 672 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनके कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए 21 हजार 582 अधिकारी-कर्मचारी जुड़े हैं। 38 विभागों की 939 सेवाओं को एक जगह लाने से अलग-अलग विभागों की प्रक्रियाओं को एक साझा डिजिटल व्यवस्था से संचालित करने का आधार तैयार हुआ है।



55 लाख 13 हजार 672 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

सरकार की कोशिश, सरकारी सेवाएं लोगों के दरवाजे तक पहुंचे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु के जरिए छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं को आम नागरिक के करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र, जमीन के दस्तावेज, पंजीयन और कारोबार से जुड़े कामों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।



Ro-13847/6

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Seva Setu Chhattisgarh
  • सेवा सेतु छत्तीसगढ़
  • Digital Services Chhattisgarh
  • डिजिटल सेवाएं छत्तीसगढ़
  • Government Services Online
  • छत्तीसगढ़ नागरिक सेवाएं
  • सरकारी सेवाएं ऑनलाइन