Chattisgarh News : ATM मशीन ही काटकर ले गए चोर

Marut raj | Aug 08, 2024, 22:17 IST
chhattisgarh atm machine theft news the sootr
चोरों ने कटर के माध्यम से मशीन के आसपास कटाई की, फिर मशीन को निकालकर ले उड़े। एटीएम मशीन में रुपए के संबंध में बैंक से जानकारी ली जा रही है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चोरों द्वारा एटीएम मशीन चुराने का मामला सामने आया है। हालांकि, एटीएम में कितना कैश था, इसकी जानकारी अभी नहीं लग पई है। घटना बेमेतरा जिले के जेवरा गांव स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के एटीएम प्वॉइंट की है।



सुबह राहगीरों ने दी खबर

जानकारी अनुसार वारदात रात के समय हुई है। गुरुवार की सुबह आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। आरोपी ने कटर के माध्यम से मशीन के आसपास कटाई की, फिर मशीन को निकालकर ले उड़े। एटीएम मशीन में रुपए के संबंध में बैंक से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ एटीम मशीन चोरी
  • Chattisgarh ATM machine stolen