सेवानिवृत्त IAS आरएस विश्वकर्मा बने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, पढ़ें सदस्यों के नाम

Marut raj | Aug 08, 2024, 23:14 IST
Chhattisgarh Backward Classes Welfare Commission retired IAS RS Vishwakarma chairman the sootr
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन कर दिया गया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन कर दिया गया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने इसका आदेश और नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों नामों की सूची जारी की है।



इनको मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष सेवानिवृत्त IAS आरएस विश्वकर्मा को बनाया गया है। इनके साथ ही 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।



इनमें सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक बलौदाबाजार-भाठापारा, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊराम साहू दुर्ग, हरिशंकर यादव टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा जशपुर को सदस्य नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता सड्डू रायपुर और कृष्णा गुप्ता बलरामपुर को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल पद ग्रहण की तारीख से 3 माह का होगा।



देखें आदेश





Tags:
  • IAS RS Vishwakarma
  • छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग
  • Chhattisgarh Backward Classes Welfare Commission