कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट ने दी जमानत फिर भी जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर

Marut raj | Aug 24, 2024, 16:17 IST
Chhattisgarh Bhilai Nagar Congress MLA Devendra Yadav bail news the sootr
भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उन्हें बलौदा बाजार हिंसा केस में आरोपी बनाया गया है। इस केस में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यादव भिलाई नगर से विधायक हैं। सीजीएम मनीष कुमार दुबे की कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, वह इसके बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। ज्ञात हो कि बलौदा बाजार हिंसा केस में विधायक यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।



दस साल पहले के केस में मिली कोर्ट से राहत

उल्लेखनीय है कि 10 साल पहले देवेंद्र यादव ने बिलासपुर की अटल बिहारी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ घेराव किया था। इसको लेकर उन पर केस दर्ज हुआ था। यादव के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था।



इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के साथ ही अमितेश राय, प्रकाशमणि वैष्णव, रंजीत सिंह, सोहेल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इस केस में फिलहाल कोर्ट ने विधायक यादव को प्रोटेक्शन वारंट पर राहत दे दी है।



बलौदा बाजार केस में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं विधायक यादव

भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उन्हें बलौदा बाजार हिंसा केस में आरोपी बनाया गया है। इस केस में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।



अपने विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यभर में शनिवार 24 अगस्त को आंदोलन किया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार कांग्रेस को इस मामले में साजिशन फंसा रही है।



Tags:
  • Bhilai Nagar Congress MLA Devendra Yadav
  • Congress MLA Devendra Yadav
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एमएमएस कांड
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार हिंसा