Synopsis: ट्रांसफर किए गए 19 पुलिसकर्मियों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और फीमेल हेड कांस्टेबल शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की ताजा खबर के लिए पढ़िए द सूत्र ...
Jagannath Rath Yatra : रायपुर के अलग-अलग मंदिरों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। टुरी हटरी मंदिर, गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा और अश्वनी नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकलेगी। गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्रा में सीएम से समेत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे। यात्रा शाम 3 बजे से शुरू होगी।
छत्तीसगढ़ में बिजली के दामों मे बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस 8 जुलाई को प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली के बढ़ते दाम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सभी जिला-ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। 4 जुलाई को प्रदर्शन स्थगित किया गया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम भगवान जगन्नाथ मंदिर जाएंगे और रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद 2.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सीएम 3.45 पर पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह जाएंगे।