मैनपाट में छत्तीसगढ़ के विधायकों और सांसदों की लगेगी क्लास... बड़े नेता देंगे टिप्स

Kanak Durga Jha | Jun 27, 2025, 15:53 IST
Chhattisgarh Classes MLAs MPs held Mainpat Big leaders give tips
MLAs MPs Classes In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों को सुशासन और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय का पाठ पढ़ाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों को सुशासन और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय का पाठ पढ़ाया जाएगा। जुलाई महीने के पहले पखवाड़े (7 से 9 जुलाई) में सरगुजा के मैनपाट में प्रदेश के सभी 56 विधायक और 10 सांसदों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम रखा गया है। विभिन्न सत्रों में चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन सत्र में अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है।



यह भी पढ़ें...CG Tourism : मानसून में और भी खूबसूरत लगता है छत्तीगढ़ का तिब्बत, जन्नत बस यहीं है...



तीन दिन तक मैनपाट में ही रहेंगे मंत्रिमंडल

बता दें कि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद पहली बार विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम हो रहा है। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की क्लास ली थी। साथ ही कामकाज को लेकर समझाईश भी दी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरा मंत्रिमंडल तीन दिन तक मैनपाट में ही रहेगा।



यह भी पढ़ें...CGPSC परीक्षा में अब जरूरी होगा आधार ई-केवाईसी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला



ऐसे में 7 से 9 जुलाई तक सरकार का पूरा कामकाज यहीं से नियंत्रित होगा। मुख्यमंत्री साय का भी संबोधन होगा। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और स्पीकर डॉ. रमन सिंह भी अपने 15 साल के शासन के अनुभव को जनप्रतिनिधियों से साझा करेंगे। साथ ही जनप्रिय नेता बनने के टिप्स भी देंगे। कार्यक्रम के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया जारी है।



यह भी पढ़ें...Weather Update : एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम... कराएगा जोरदार बारिश, अलर्ट जारी



बैज बोले- भाजपा का 'पॉलिटिकल टूरिज्म

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब की विक्री महामारी की तरह फैल गई है। इससे मिलने वाली काली कमाई भाजपा के चुनिंदा नेताओं की जेब में जा रही है। शराब दुकानों को खोलने का जनता विरोध कर रही है। इसके बावजूद सरकार दुकानें खोली जा रही हैं। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर बैज ने कहा कि सरकार पॉलिटिकल टूरिज्म में व्यस्त है, जबकि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के किसी भी विभाग में ईमानदारी से काम नहीं हो रहा है। कभी सरकार की मीटिंग चित्रकूट में होती है, तो कभी मैनपाट में।





छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय | chhattisgarh BJP Government | cg bjp | cg bjp govt | CG BJP Protest





यह भी पढ़ें...जहां नक्सली मचाते थे उत्पात.. वहां मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, सर्वे शुरू



Tags:
  • छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय
  • cg bjp
  • CG BJP Protest
  • cg bjp govt
  • chhattisgarh BJP Government