कांग्रेस का आरोप- 8 महीने में 600 रेप , BJP का जवाब- भूपेश सरकार में तो 1294 हुए थे
Marut raj | Sept 02, 2024, 23:46 IST
Chhattisgarh Congress alleges BJP govt destroying law order the sootr
कांग्रेस का आरोप है कि BJP सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। छत्तीसगढ़ में ही 8 माह में 600 से अधिक रेप की घटनाएं इसका सबूत हैं। इस पर बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस को भूपेश बघेल के शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना चाहिए।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में सोमवार को राजनीतिक बयानबाजी का दौर चला। विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने राज्य में 8 महीने में रेप की 600 घटनाएं होने का आरोप लगाया। कांग्रेस के इस आरोप का जवाब बीजेपी ने दिया। सत्ताधारी पार्टी का कहना था कि कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार में तो 6 महीने में ही 1294 रेप की घटनाएं दर्ज की गई थीं।
कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मोर्चा संभाला। वे यहां पर कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। उनके साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी आईं थी।
वहीं बीजेपी की ओर से कांग्रेस के आरोपों का जवाब प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने दिया।
कांग्रेस का आरोप | बीजेपी का जवाब |
|
|