कांग्रेस नेता पर करोड़ों का जुर्माना , FIR भी होगी , भारत जोड़ो यात्रा में थे राहुल गांधी के साथ

Marut raj | Jul 26, 2024, 17:02 IST
Chhattisgarh Congress leader Maninder Singh Garcha fined the sootr
कांग्रेस नेता की शिकायत सीएम विष्णुदेव साय से की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कांग्रेस जिला महामंत्री मनिंदर सिंह गरचा बगैर लीज के चूना पत्थर खदान का संचालन कर रहे हैं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ये वही नेता हैं, जो सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे। जुर्माने का मामला अवैध उत्खनन से जुड़ा हुआ है।



कांग्रेस नेता पर राजनांदगांव जिले के चवेली में चूना पत्थर का अवैध उत्खनन का आरोप है। इन पर 4 करोड़ 76 लाख रुपए के जुर्माने के साथ अपर कलेक्टर न्यायालय ने FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं।



सीएम साय से की गई थी शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिना लीज लिए खदान में उत्खनन किया जा रहा था। मामले की शिकायत सीएम विष्णुदेव साय से की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कांग्रेस जिला महामंत्री मनिंदर सिंह गरचा बगैर लीज के चूना पत्थर खदान का संचालन कर रहे हैं।



शिकायत में बताया गया था कि बगैर अनुमति के बारुद से ब्लास्टिंग की जा रही है। अवैध खनन की शिकायत पर्यावरण विभाग से भी की गई। माइनिंग-पर्यावरण विभाग ने इसकी जांच की। अलग-अलग विभागों ने जांच रिपोर्ट तैयार की। जांच के बाद खदान में अवैध खनन की पुष्टि हुई है।





Tags:
  • राहुल गांधी
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता करोंड़ों जुर्माना