MMS कांड में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की परेशानियां बढ़ीं , पुलिस ने नोटिस जारी कर मांगे सबूत

Marut raj | Jul 13, 2024, 17:43 IST
Chhattisgarh Congress MLA Devendra Yadav in MMS scandal द सूत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक देवेंद्र यादव हैं।

रायपुर. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बलौदा बाजार हिंसा केस में दो नोटिस जारी होने के बाद उनका एक और पुराना केस सामने आ गया है। यह एक वायरल MMS से जुड़ा केस है। इसे विधायक यादव का MMS कांड बताया जा रहा है। हालांकि, यादव ने रोते हुए सफाई थी कि उनको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर MMS कांड से जुड़े सभी सबूत मांगे हैं।



बीजेपी पर लगाया था बदनाम करने का आरोप

मीडिया रिपोट्स के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है।



विधायक यादव ने किया था ये दावा

मामला सामने आने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने भी दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति कोई और है। उन्होंने कहा था कि वह MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि MMS में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।



Tags:
  • भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एमएमएस कांड