प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटका मिला, दोनों विवाहित और बाल-बच्चों वाले थे

Marut raj | Jul 11, 2024, 17:17 IST
Chhattisgarh couple body found Ambikapur News Sitapur Police Station द सूत्र
अपने-अपने परिवार को बिना बताए दोनों पिछले साल भाग गए थे। आर्थिक परेशानी की वजह से दोनों ही कुछ समय पहले वापस आ गए थे और किराए के घर में रह रहे थे।

रायपुर. प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटका मिलने का मामला सामने आया है। पुरुष और महिला, दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के ही बच्चे थे। घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की है। दोनों घर से भागकर एक साथ रह रहे थे।



व्यवसाय करती थी महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के गेरसा गांव में जयभान चौहान ( 32 ) रहता था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक का प्रेम संबंध शादी शुदा महिला कांसाबेल की मंजू चौहान के साथ था। मंजू फूलों का व्यवसाय करती थी और जयभान चौहान किसानी करता था। इसी बीच दोनों का प्रेम संबंध हुआ। दोनों ने 2023 में अपने अपने परिवार को बिना बताए भाग गये थे। आर्थिक परेशानी की वजह से दोनों ही कुछ समय पहले गेरसा आ गए थे। यहां वे किराए के घर में रह रहे थे।



महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला

बीती राज दोनों प्रेमी जोड़े का शव ढोढ़ीपारा गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महिला के शव अर्धनग्न हालत में लटका हुआ था। मृतिका के परिजनों ने हत्या का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





Tags:
  • प्रेमी जोड़े का शव
  • सीतापुर थाना छत्तीसगढ़