हड़ताल करना पड़ा महंगा, सरकारी आदेश नहीं मानने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाला

VINAY VERMA | Nov 15, 2025, 18:05 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पहली कार्रवाई में, कौशल वर्मा को सेवा से हटाया गया। सरकार ने आदेश जारी कर साफ कहा था कि हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RAIPUR. सरकार ने धान खरीदी के आदेश नहीं मानने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू की है। गनियारी समिति प्रभारी कौशल वर्मा को अनुशासनहीनता के कारण सेवा मुक्त कर दिया गया है। वर्मा को जनहित के कार्यों पर असर पड़ने पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। शो कॉज नोटिस जारी होने के बावजूद वर्मा ने कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की।



363cfd1d-f97


खरीदी हो रही थी प्रभावित..

वर्मा की लगातार अनुपस्थिति से धान उपार्जन और अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए। समिति ने वर्मा की अनुपस्थिति को लोकहित के विपरीत और गंभीर दुराचरण माना। बोर्ड की बैठक के निर्णय के अनुसार वर्मा को पद से हटाने का आदेश जारी किया गया। सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए वर्मा को तुरंत प्रभाव से हटाया गया है।



यह खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई धान खरीदी, सीएम बोले किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प



कर्मचारियों के हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, धान खरीदी में लगे कर्मचारियों की हड़ताल मान्य नहीं



छत्तीसगढ़ धान खरीदी ओर कार्रवाई को ऐसे समझें

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू की है।
  • अनुशासनहीनता के कारण गनियारी समिति प्रभारी कौशल वर्मा सेवा से मुक्त कर दिया गया है।
  • वर्मा की अनुपस्थिति से धान उपार्जन और अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए थे।
  • सरकार ने हड़ताल से उत्पन्न संकट को टालने के लिए शीघ्र कदम उठाए और कार्रवाई की।
  • कर्मचारियों की हड़ताल विभिन्न मांगों, जैसे वेतनमान और पदोन्नति, को लेकर हो रही है।

कल देर रात काम पर लौटने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी संकट को टालने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा कि धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। आदेश के बाद पहली कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। हड़ताल से उपजे संकट को टालने के लिए सरकार ने शीघ्र कदम उठाया है।



इन मांगों को लेकर है हड़ताल

  • धान परिवहन में हुए देरी के कारण हुए नुकसान का पैसा समितियों को मिले
  • सहकारी कर्मचारी को शासकीय कर्मचारियों की तरह नियमित वेतनमान
  • सातवां वेतनमान
  • समिति प्रबंधकों को 50 प्रतिशत के स्थान पर 100 प्रतिशत के दर प्रबंधक के पद पर पदोन्नाति
  • जिला सहकारी बैंक में प्लेसमेंट भर्ती पर रोक

यह खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब ई-ट्रैक पर होगा AI-सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट



अपने इंट्रेस्ट की पढ़ाई नहीं कर पा रहे छत्तीसगढ़ के युवा, अधिकारियों की लापरवाही से दूसरे कोर्स में लेना पड़ता है एडमिशन



छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत

आज से छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। सरकार ने धान के 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर तय की है। किसानों के लिए 2739 खरीदी केंद्र तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे कि बारदाना, पेयजल, शेड, और माइक्रो ATM।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी
  • हड़ताल
  • अनुशासनहीनता
  • खरीदी केंद्र
  • कौशल वर्मा सेवा से मुक्त
  • सेवा से मुक्त