मरीज तड़पता रहा, जिला अस्पताल का स्टाफ बर्थडे पार्टी कर रहा था, इलाज करने से किया मना

Marut raj | Jul 15, 2024, 15:07 IST
chhattisgarh durg district hospital viral video the sootr
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि OPD में एक मरीज स्ट्रेचर पर तड़प रहा है। पास ही के ड्यूटी रूम में स्टाफ की पार्टी चल रही है। डॉक्टर- स्टाफ ने ये कहकर मरीज का इलाज करने से मना कर दिया कि ओपीडी का टाइम खत्म हो गया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल का वीडियो वारयर हो रहा है। इसमें एक मरीज तेज बुखार से स्ट्रेचर पर तड़प रहा है, लेकिन हॉस्पिटल स्टाफ ने इलाज करने से मना कर दिया। वहज बताई ओपीडी का टाइम खत्म होना, जबकि इस दौरान स्टाफ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहा था। वायरल वीडियो में मरीज के परिजन इलाज करने और दवा देने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं, लेकिन स्टाफ ने एक नहीं सुनी।



ओपीडी का टाइम खत्म हो गया

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि OPD में एक महिला स्टाफ बैठी है। उसके सामने ही बाहर एक मरीज स्ट्रेचर पर तड़प रहा है, लेकिन वो ये कहकर इलाज करने से मना कर रही है कि ओपीडी का टाइम खत्म हो गया है। आप थोड़ी देर रुक कर इमरजेंसी में मरीज का इलाज करवा लो।



मरीज के परिजन ने घटना के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हेमंत कुमार साहू को पूरी जानकारी देनी चाही तो उन्होंने कलेक्टर मीटिंग में होने की बात कहकर RMO से शिकायत करने की बात कही।



घायलों का भी नहीं किया गया इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां 108 एंबुलेंस दो घायल भी पहुंचे। एक का सिर फटा हुआ था और दूसरे के शरीर में काफी चोट आई थी। एंबुलेंस कर्मचारी ने उनका इलाज जल्दी करने की बात कही, लेकिन बर्थडे पार्टी में व्यस्त डॉक्टर और सहकर्मी ने उनका इलाज नहीं किया। जब बर्थडे पार्टी खत्म हो गई तब इलाज किया गया।





Tags:
  • दुर्ग जिला अस्पताल वायरल वीडियो