ऑडिट से ठीक पहले रायपुर के आबकारी भवन में लगी आग, सरकार की सफाई, नहीं जले दस्तावेज

Arun Tiwari | Feb 08, 2026, 20:57 IST
Photograph: (the sootr)
रायपुर में आबकारी भवन में आग लग गई, लेकिन सरकार का दावा है कि दस्तावेज सुरक्षित हैं। आग ऑडिट रूम में लगी, जिससे विपक्ष भी कई सवाल उठा रहा है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर के आबकारी भवन में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
  • आग तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आबकारी निगम का महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित था।
  • आग में कंप्यूटर, प्रिंटर, और UPS जल गए, लेकिन दस्तावेज़ सुरक्षित रहे।
  • दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया, जांच जारी है।
  • सरकार ने प्रेस नोट जारी कर दस्तावेज़ों के सुरक्षित रहने का दावा किया।

NEWS IN DETAIL

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के सरकारी कार्यालयों में आग लगने का सिलसिला चल रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय के बाद राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में स्थित आबकारी भवन में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आबकारी निगम का एक महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होता है। इस हादसे में विभाग की कई अहम फाइलें और दस्तावेज जलकर नष्ट होने की सूचना है। सरकार कह रही है कि दस्तावेज नहीं जले हैं।



यह खबरें भी पढ़ें..



रायपुर साहित्य महोत्सव में परंपरा सहेजने की पहल, साहित्य के साथ संस्कृति, खानपान और वेशभूषा को मिला मंच



छत्तीसगढ़ का ग्रोथ इंजन बनने की राह पर बिलासपुर, 15 साल के विजन से बदलेगी तस्वीर



कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आग ऑडिट रूम में लगी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह से ही विभाग का महत्वपूर्ण ऑडिट शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही आधी रात को लगी इस आग में ऑडिट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर स्वाहा हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन ऑडिट से ठीक पहले फाइलों का जलना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटना की जांच कर रही है।



सरकार की सफाई

वहीं सरकार ने प्रेस नोट जारी कर अपनी सफाई दी है। प्रेस नोट में कहा गया है कि दिनांक 07/02/2026 को शाम मे लगभग 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन मे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से कार्यालय मे रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गया है। अवलोकन से दस्तावेजो को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है।



सभी फाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी। रात्रि मे आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौके पर पहुंचकर कर भवन में मौजूद अंग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।



केवल प्रिंटर और यूपीएस का जला

मौके पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय मे रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया। आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया गया ! दिनांक 08/02/2026 को सुबह फिर अधिकारियों द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी जरूरी दस्तावेज का घटना मे नुकसान नहीं होना पाया गया।



यह खबरें भी पढ़ें..



सिंहासन छत्तीसी : एक अफसर पर सरकार की गजब मेहरबानी, छत्तीसगढ़ के एक शहर पर क्यों है दिग्गजों की नजर



छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 76 लाख का इनाम था घोषित



पुलिस और एफएसएल की जांच

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और आग के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन सरकार का दावा है कि यह एक दुर्घटना थी, न कि किसी साजिश का हिस्सा। मामले की जांच जारी है।



Tags:
  • एफएसएल
  • आग
  • शॉर्ट सर्किट
  • आबकारी भवन
  • राजधानी रायपुर