रामेन डेका ने अफसरों से पूछी कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत

Arun Tiwari | Aug 08, 2024, 19:15 IST
chhattisgarh governor ramen deka news the sootr
राज्यपाल डेका ने इस तरह की पहली बैठक ली। पूरी तैयारी से अफसर भी पहुंचे थे। एक प्रेजेंटेशन भी गर्वनर को दिखाया गया। क्राइम को लेकर अफसरों ने गर्वनर को बताया कि सिचुएशन अंडर कंट्रोल है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने प्रदेश के हालातों का जायजा लेने अफसरों के साथ राजभवन में बैठक की। बैठक में मुख्यसचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा शामिल थे।



इस बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल खुद कर रहे थे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर राज्यपाल डेका ने अफसरों से जानकारी मांगी।


राज्यपाल डेका ने इस तरह की पहली बैठक ली। पूरी तैयारी से अफसर भी पहुंचे थे। एक प्रेजेंटेशन भी गर्वनर को दिखाया गया। क्राइम को लेकर अफसरों ने गर्वनर को बताया कि सिचुएशन अंडर कंट्रोल है।



रामेन डेका ने बाढ़ नियंत्रण पर किए जा रहे कामों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदेश में स्थिति को लेकर मुख्य सचिव से बात की।



इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में राज्यपाल ने प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं की स्थिति, आपदा प्रबंधन पर जानकारी ली है।



गृह एवं जेल विभाग के एसीएस मनोज कुमार पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, उपसचिव हिना अनिमेष नेताम मौजूद रहीं।



गृहमंत्री ने बताई थी क्राइम की स्थिति


प्रदेश में कानून व्यवस्था, क्राइम की वारदातें सियासी मुद्दा बनी हुई हैं। राज्यपाल ने बैठक में अफसरों को इस पर फोकस करने को भी कहा है।



हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार के 6 महीने और बीजेपी की मौजूदा सरकार के 6 महीनों की जानकारी देते हुए बताया कि 2023 और 2024 के शुरुआती 6 महीने में स्थिति बेहतर है।



गृहमंत्री ने पिछले 4 साल के आंकड़े बताए, इसके मुताबिक 2023 में जनवरी से जून तक कुल 9 हजार 361 केस दर्ज हुए। वहीं 2024 में इसी 6 महीने में 9037 आपराधिक केस दर्ज किए गए।



कांग्रेस बोली- रायपुर में औसतन 3 मर्डर रोज


अपराध के मामले में कांग्रेस ने कहा कि पूरा प्रदेश में तो हाल खराब है कि राजधानी रायपुर जहां से सरकार चलती है। वहां क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है।



प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है।



Tags:
  • chhattisgarh governor ramen deka
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका