बस्तर में लैंड स्लाइड से रेल यातायात ठप, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Sanjay Dhiman | Oct 19, 2025, 10:41 IST
Photograph: (the sootr)
दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भूस्खलन के कारण रेल यातायात ठप हो गया, जिससे छत्तीसगढ़ का ओडिशा-आंध्र प्रदेश से संपर्क कट गया। यह मार्ग खनिज परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच, किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर बड़ा भूस्खलन (Landslide) हुआ।



भूस्खलन के कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यह रेल मार्ग छत्तीसगढ़ को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ता है। यह रूट खनिज परिवहन के लिए भी अहम माना जाता है।



रविवार (19 अक्टूबर) सुबह लगभग चार बजे त्याला और चीपुरूपल्ली स्टेशन के बीच अचानक चट्टानें टूटकर पटरियों पर गिर गईं। हादसे के वक्त एक मालगाड़ी भी बीच रास्ते में फंस गई। रेलवे विभाग ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया है।



af3a772a-8a7


रूट की सभी ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

रेलवे ने स्थिति को देखते हुए किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन सहित इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की सलाह दी गई है।



रेलवे अधिकारी और कर्मचारी लगातार मलबा हटाने का कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे राहत कार्य में देरी संभव है।



यह खबरें भी पढ़ें...



PM-JAY योजना में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी! मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवॉर्ड



छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इन बेटियों को नहीं मिलेगा पिता की संपत्ति में हिस्सा...



26cd8583-f9c


मौसम विभाग का येलो अलर्ट: दिवाली पर भी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।



इस बीच, दीपावली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे त्योहार की तैयारियों और बाजारों की रौनक पर असर पड़ने की आशंका है। यह बारिश त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।



दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश-लैंड स्लाइड की घटना को ऐसे समझें



  1. भारी बारिश के कारण किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हुआ, जिसमें चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर गए।
  2. छत्तीसगढ़ में रेलमार्ग बाधित होने से किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं और एक मालगाड़ी बीच रास्ते में फंस गई।
  3. भूस्खलन की घटना त्याडा और चिपुरूपल्ली स्टेशन के बीच सुबह करीब 4 बजे हुई।
  4. मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
  5. अनुमान है कि दिवाली पर भी बारिश हो सकती है, जिससे त्योहार और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

तापमान में बदलाव, ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 36 घंटों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि (Rise in Temperature) संभव है।



छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, यहां 14.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि यह बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण हो रही है।



यह खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की चैतन्य बघेल की याचिका, ED की गिरफ्तारी को दी थी चुनौती



छत्तीसगढ़ में केमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, एनवायरमेंट बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन



रेलवे की प्रतिक्रिया

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरियों से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।सुरक्षा जांच के बाद ही रेल सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।


रेलवे सुरक्षा विभाग ने एक तकनीकी जांच दल को घटनास्थल पर भेजा है, जो आने वाले 24 घंटे में रिपोर्ट देगा।



यात्रियों को परेशानी खनिजों की आपूर्ति बाधित

इस भूस्खलन (Landslide) का असर न सिर्फ यातायात बल्कि आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ा है। लौह अयस्क की आपूर्ति बाधित होने से उद्योगों में उत्पादन में गिरावट आ सकती है। वहीं, त्योहारों के मौसम में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ में रेलमार्ग बाधित
  • लैंड स्लाइड
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • येलो अलर्ट
  • राजधानी रायपुर
  • छत्तीसगढ़ में बारिश-लैंड स्लाइड