बेटे ने ही की थी मां-भाई की हत्या, जगदलपुर डबल मर्डर केस की गुत्थी ऐसे सुलझी

Marut raj | Jul 12, 2024, 13:20 IST
Chhattisgarh Jagdalpur double murder case the sootr
जगदलपुर शहर के बीचों बीच किराना कारोबारी और उनकी मां का शव घर के अंदर ही मिला था। इनकी हत्या महिला के छोटे बेटे ने ही की थी और पुलिस को गुमराह करने झूठी कहानी सुनाई थी।

रायपुर. छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे बेटे ने ही मां और बड़े भाई की हत्या की थी। उसने वारदात को छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।



ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के बीचों बीच अनुपमा चौक के पास गायत्री गुप्ता ( 50 ) अपने दो बेटों नीलेश ( 32 ) और नितेश (29 ) के साथ रहती थीं। घर के सामने ही इनकी किराने की दुकान है। मां और बड़ा बेटा दुकान संभालते थे, वहीं छोटा बेटा अन्य काम करता है। इनमें गायत्री और बड़े बेटे नीलेश का शव घर में ही गुरुवार को मिला था।



पुलिस को यह कहानी सुनाई

आरोपी नितेश ने पुलिस को बताया कि करीब 11 बजे घर वापस लौटने के बाद रात को तीनों ही गहरी नींद में थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पीछे दरवाजे से घर में घुसकर तीनों पर एक के बाद एक हमला कर दिया। इसमें मां और बड़े बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई। उसके अनुसार आरोपियों ने नितेश को बंधक बनाकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसे बाथरूम के पास मृत अवस्था में छोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।



इसलिए दिया वारदात को अंजाम

नितेश ने पुलिस को बताया है कि देर रात चार लोग घर में घुसे हुए थे और उनके मकान से लगे त्रिशला ज्वेलर्स में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान घायल युवक की नींद खुली और उसके जोर से चिल्लाने पर चारों ने मिलकर उसे बांध दिया और पीटा। इस बीच घायल की अवाज से मां और बड़ा भाई नीलेश भी जाग गए और उसके कमरे में पहुंच गए। कमरे में खड़े हमलावरों ने दोनों पर हथौड़े से हमला दर दिया। इससे मां और बड़े भाई की मौत हो गई।



बेटे ने ही दिया वारदात को अंजाम

मां और बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटो के भीतर ही सुलझा लिया है। इस डबल मर्डर केस को मृतक महिला के छोटे बेटे ने अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार छोटे बेटे ने ही मां और बड़े भाई की तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर केस में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।





Tags:
  • जगदलपुर डबल मर्डर केस