वीडियो किया वायरल , युवतियों ने आरोपी युवका को ढूंढकर जमकर लगाई पिटाई

Marut raj | Aug 07, 2024, 21:57 IST
chhattisgarh korba video viral news the sootr
मौके पर मौजूद लोगों ने पूछा तो युवतियों ने बताया कि युवक फेमस होने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। युवतियों का आरोप है कि युवक ने उनका भी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

कोरबा. शहर के बीच घंटाघर स्थित चौपाटी में एक युवक की कुछ युवतियों ने जमकर पिटाई कर दी। युवतियों का आरोप है कि युवक ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद से ही वे इस युवक की तलाश कर रहीं थीं।



क्या था वायरल वीडियो में

सोमवार को कनकी मेले में लड़कियों के बीच हुए विवाद हुआ था। इस विवाद का वीडियो बनाकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद से वह उसे युवक को ढूंढ रही थीं। फोन करने पर वह कॉल अटेंड नहीं कर रहा था। अचानक उनका आमना-सामना घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में उस युवक से हो गया। युवका को देखते ही युवतियों ने उस पर लात-घूंसे और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।



फेमस होना पड़ गया भारी

मौके पर मौजूद लोगों ने पूछा तो युवतियों ने बताया कि युवक फेमस होने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। युवतियां कालर पकड़ कर युवक काे इधर से उधर लेकर जा रही थीं। यह ड्रामा लगभग आधा घंटे चलता रहा। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों पक्षों को लेकर गई। युवक के मोबाइल से बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कराया गया। वहीं, दोनों के परिजनों को सिविल लाइन थाना पुलिस में बुलाया गया।



Tags:
  • वायरल वीडियो
  • कोरबा वायरल वीडियो